मस्तूरी- जयरामनगर गतौरा मंडल के तत्वधान में के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया ।पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु छ.ग.काग्रेस सरकार के खिलाफ 17 मार्च को जयरामनगर गतौरा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नारेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था जिसके बड़ी संख्या में जयरामनगर गतौरा भाजपा मंडल के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार होश में आओ ,छत्तीसगढ़ को लूटना बंद करो अपराधियों पर लगाम लगाओ छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ मत बनाओ के नारे जमकर लगे सभी ने ऊंचे स्वर में कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ में मचे अशांत वातावरण के खिलाफ विरोध दर्ज कराया , और बठेना मामले में जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की साथ ही पीड़ित परिवार को प्रति व्यक्ति के आधार पर मुआवजा दिया जाए ऐसी मांग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। इसके पश्चात भूपेश बघेल का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर , भारतेन्द्र प्रताप सिंह (बी पी सिंह )जी,मंडल महामंत्री श्याम पटेल ,राधेश्याम मिश्रा जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री श्याम खंडेकर,जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, मल्हार मंडल प्रभारी, युगल किशोर झा, जिला भाजपा युवा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य, दीपक साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री,अवधेश प्रसाद अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री, सत्येंद्र बंजारे,खैरा के उपसरपंच श्री दया राठौर युवा मोर्चा मंत्री, माधव साहू ,मंत्री राजेंद्र बंजारे ,मंत्री सत्यनारायण टंडन, सुरजीत सिंह राजपूत, संतकुमार टंडन,अभिषेक ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।