मस्तूरी // मस्तूरी क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में कोविड-19 के बचाव के लिए लोगों को जागरूक व टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए एवं क्षेत्र में और कितने 45 वर्ष से अधिक लोगों की टीकाकरण नहीं हो पाया है उसका जायजा लेने शनिवार को जनपद पंचायत मस्तूरी के सीईओ कुमार सिंह लहरें ने कई ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया और लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मिलकर अधिक से अधिक संख्या में कोविड-19 के वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों को जागरूक किए मस्तूरी जनपद सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मस्तूरी क्षेत्र में 45 साल से ऊपर के 54000 से अधिक लोगों को टीकाकरण लगाया जा चुका है और अधिक से अधिक टीकाकरण हो इसके लिए जनपद सीईओ ने खुद मस्तूरी ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों में जाकर साथ में स्वास्थ्य मितानिनो के साथ मिलकर डोर टू डोर जाकर लोगों से अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने की अपील करते हुए लोगों को जागरूक भी किया।
मस्तूरी जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरें ने मस्तूरी जनपद के कई ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर जाकर टीकाकरण का लिया जायजा लोगों को कोरोना वैक्सिन लगवाने के लिए किया प्रेरित।
byNews
-
0