रायपुर । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने नियुक्ति पत्र जारी कर आयुष कुमार सिंह को कोरबा जिले का युवा प्रभारी नियुक्त किया है नवनियुक्त कोरबा जिले के प्रभारी आयुष कुमार सिंह ने कहा है कि जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका पालन लगन एवं निष्ठा के साथ करेंगे। संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा वह प्रदेश सचिव भारतेंद्र प्रताप सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।