छत्तीसगढ़ बिलासपुर/मस्तूरी । नेशनल हाईवे मार्ग पर नवनिर्मित प्रतिमा फ्युलस में सोमवार को जांजगीर कोरबा जिले के प्रवास पर जा रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने मस्तूरी फोरलेन पर स्थित प्रतिमा फ्यूल्स पर पहुंचकर मस्तूरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर तामेश सिंह व उनके परिवार वालों से निवास स्थान में भी जाकर सौजन्य मुलाकात कर मस्तूरी क्षेत्र के राजनीतिक एवं वरिष्ठ कांग्रेश नेता के परिवार वालों के बारे में हालचाल पूछते हुए मस्तूरी विधानसभा के राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर जानकारी ली। उक्त अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महंत के साथ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ,भी उपस्थित रहे।