छठ पर्व पर पूजा कर छठी मैया की गीत गायन कर भारी संख्या में घाट पहुंचे श्रद्धालु
WEE NEWS बिलासपुर। छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक महापर्व है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है साथ ही साथ कोविड गाइड लाइन का भी पालन किया गया। दिन में दो बजे से ही व्रती महिलाएं परिवार सदस्यों के साथ घाट के लिए घरों से छठ मइया का गीत गाते हुए रवाना होने लगी थीं। चार बजते-बजते घाट बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए।
अर्घ्य से पहले व्रती महिलाओं ने सूर्य का पूजन-अर्चन किया। सूर्यास्त से पहले ही व्रती महिलाएं नदी के शुद्ध पानी में जाकर खड़ी हो गईं। सूर्यास्त होने के दौरान व्रती महिलाओं के परिवार के लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व का दूसरा अर्घ्य गुरुवार की सुबह उदयीमान सूर्य को दिया जाएगा।