WEE NEWS बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बिलासपुर मातृ शक्ति की शक्ति ने *आजादी के अमृत महोत्सव* के उपलक्ष्य में अपनी शक्ति का परिचय देते हुए एक दिन 25/11/2021 को एक ही दिन में विभिन्न संस्थानों (बसंत साड़ी सेंटर,शिखा सिल्क आदि) के कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। साथ ही एक ही दिन में 75+ लोगो को *इको मित्रम* एप के विषय में विस्तार से बताकर उन्हे हरित घर का संकल्प दिलवाया गया। इस अभियान में बिलासपुर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की मातृ शक्ति प्रमुख श्रीमती लता गुप्ता दीदी, विभाग संयोजक अभय बापते जी,जिला संयोजक अक्षय अलकरी, सौमित्र गुप्ता जी का योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन लता दीदी ने किया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बिलासपुर उनके इस अनुकरणीय कार्य के लिए उनका आभार प्रकट करती है। जिसमें मुख्य रुप से अजय देवांगन ,सोनु रजक ,प्रीती देवांगन उपस्थित रहे।
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पर्यावरण संबंधित जानकारी प्रदान की गई
byNews
-
0