35 वर्ष की नोकरी, नहीं मिला एक भी प्रेमोशन
जिस पद में भर्ती उसी पद से रिटायर।
सिहोरा
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के संरक्षक योगेन्द्र दुबे ,अटल उपाध्याय ने बताया है कि अनेक विभागों में पदस्थ लिपिकों को 35 वर्ष की नोकरी में एक भी प्रमोशन नहीं दिए गए है, लिपिक जिस पद में भर्ती हुए उसी पद से रिटायर हो गए ,आज भी सहायक ग्रेड 3 को पदोन्नत नहीं किया जा रहा |
पदोंन्नतियाँ ना होने के कारण रिटायर मेंट के समय लिपिकों को या उनके निधन के पश्चात उनके परिजनों को पेंसन,ग्रेच्यूटी ,अवकाश नगदीकरण में भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। लिपिकों को मात्र क्रमोन्नति से ही कुछ लाभ दिया जा रहा है। चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ भी लिपिकों को नहीं दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा,देव दोनेरिया, विश्वदीप पटेरिया,मुकेश चतुर्वेदी, प्रसांत सोंधिया, रविकांत दहायत,नरेश शुक्ला, योगेश चौधरी,संजय गुजराल, अजय दुबे, एस. के. वांदिल, योगेन्द्र मिश्रा, धीरेंद्र सिंह ,प्रदीप पटैल ,मुकेश मरकाम,आसुतोष तिवारी, रजनीश पांडेय,नरेंद्र सेन,नेतराम झारिया,चंदू जलकर, आलोक अग्निहोत्री,दुर्गेश पांडेय ने समस्त विभागों के लिपिकों को पदिन्नतियाँ दीये जाने की माँग की है।
Tags
प्रशांत बाजपेई