समरसता व सद्भभाव के प्रतीक थे
संत शिरोमणि रविदास महाराज :- वी डी शर्मा
युवा मोर्चा ग्रामीण द्वारा अल्पप्रवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
सिहोरा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा का जबलपुर से कटनी जाते वक्त गोसलपुर बाईपास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत संत शिरोमणि रविदास जी का छायाचित्र भेंट कर किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समरसता व सद्भभाव के प्रतीक पूजनीय संत श्री रविदास जी की जयंती पर उनके चरणों में नमन
उन्होंने अपने विचारों व रचनाओं से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर मानवजाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। एकता, समानता व कर्म प्रधानता के उनके संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल,। हेमचंद असाटी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश जैन, अर्पित चौबे, आकाश जैन, मनीष पटेल, अरुण पटेल, राजा सोनी, आकाश बैरागी, अनिल चौधरी, कमल पटेल, अमित सिंह परिहार, अमित सोनी, लकी बघेल सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।