पहले पेट में ब्लेड मारी, फिर लगा ली फांसी
गोसलपुर थाना क्षेत्र में वारदात
सिहोरा
शराब पीने के आदि एक युवक ने पहले तो पेट पर ब्लेड मारी और फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। शुक्रवार रात परिजनो ने उसका शव फंदे पर लटकते देखा। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम रामपुर निवासी बबलू केवट (35) का विवाह एक साल पूर्व लक्ष्मी बाई केवट से हुआ था। बबलू शराब पीने का आदि था। विवाह के बाद से ही वह पत्नी से विवाद करने लगा था। वह अक्सर शराब के नशे में खुद पर ब्लेड से वार करता था। शुक्रवार शाम नशे में धुत होकर बबलू ने परिजनों से विवाद किया। जिस कारण परिजन घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद वे लौटे, तो बबलू को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। बबलू के पेट पर ब्लेड से वार करने के निशान थे। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
वृद्धा ने फंदे से लटक कर जान दी
गोसलपुर के ग्राम सिलुआ में रहने वाली वृद्धा ने शुक्रवार को फंदे पर लटक कर जान दे दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा। कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम ग्राम सिलुआ निवासी तिज्जो बाई चौधरी (60) है। उसने घर के भीतर फंदे पर लटककर जान दी।