आशा जन सेवा समिति ने नवजात शिशुओं को वितरित किए गर्म कपड़े, मरीजों को कंबल
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 98वें जन्मदिवस पर सिविल हॉस्पिटल में आयोजन
सिहोरा
समाज सेवा में अग्रणी आशा जन सेवा समिति ने रविवार को भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की 98वें जन्म दिवस के अवसर पर सिविल हॉस्पिटल सिहोरा में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को गर्म ऊनी कपड़ों का वितरण किया इसके साथ ही मरीजों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया।
आशा जन सेवा समिति के संचालक विनय असाटी ने बताया कि समिति द्वारा वर्ष 2003 से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर अस्पताल में जैन में नवजात शिशुओं और मरीजों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। सिहोरा सिविल हॉस्पिटल में पूरे ठंड के माह में जन्म लेने वाले बच्चों को आशा जन सेवा समिति द्वारा गर्म एवं ऊनी कपड़ों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल का वितरण किया गया। आशा जन सेवा समिति द्वारा गर्म कपड़ों की गठान अस्पताल प्रबंधन को प्रदान की गई, ताकि पूरे ठंड के समय अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया जा सके साथ ही एक कंबल की गठान भी प्रदान की गई। गर्म कपड़े और कंबल के वितरण के समय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा मोर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शिष्य पांडे, भारतीय जनता पार्टी सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंशु परोहा, रोहित यादव, नितिन प्यासी, डॉ. रोहित साहू उपस्थित थे।