300 से अधिक कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदान की जैकेट और स्वेटर
कड़ाके की ठंड में कर्मचारियों को मिलेगी राहत
सिहोरा
कड़ाके की ठंड के बीच काम करने वाले नगर पालिका सिहोरा के कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पालिका परिषद सिहोरा में 300 से अधिक कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस द्वारा जैकेट और स्वेटर प्रदान की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी इस कड़ाके की ठंड में अपने कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुरुष कर्मचारियों को जैकेट और महिला कर्मचारियों को स्वेटर प्रदान की गई है। जैकेट और स्वेटर वितरण की कार्यक्रम में पार्षद रीता शुक्ला, शारदा बर्मन, अंकुश नायक, अरशद खान, राजेश चौबे, रंजना सुशील दुबे, लीला सुप्पी बर्मन के साथ शैलेन्द्र दुबे के साथ बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।