News detail
सुरेश ने बताया कि उनके दो बेटे थे। चेतन सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई में भी काफी होशियार है। इसके चलते वह शहर पढ़ने जाता था। 10वीं पास करने के बाद उसने 11वीं में दाखिला लिया था और बायोलॉजी लेकर पढ़ाई कर रहा था। वहीं छोटा बेटा 12 साल का योगेश और 10 साल की बेटी दुर्गेश्वरी है। जानकारी के मुताबिक, उरदा के ग्राम कुदरी निवासी चेतन (18) पुत्र सुरेश गायत्री शिक्षा मंदिर में 11वीं का छात्र था। वह रविवार को गांव के ही अन्य दो दोस्तों अभय कुमार और शिवा पर्यटन स्थल सतरेंगा पिकनिक मनाने के लिए गया था। वहां से तीनों एक ही बाइक पर देर शाम तीनों लौट रहे थे। बाइक चेतन चला रहा था। अजगर बाहर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने पेड़ से जा टकराई
हादसे में चेतन के सिर वा गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी। चेतन के पिता सुरेश ने बताया कि जब वह पिकनिक जाने निकल रहा था तो उसे बार-बार मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। शाम को उन्हें हादसे की जानकारी मिली। टक्कर से उसका सिर बुरी तरह से टूट गया था। ।