CG | Wed, 04 March 2026

No Ad Available

GRAND NEWS : होला मोहल्ला पर नांदेड़ पहुंचे ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, परिवार संग तख्त श्री हजूर साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

03 Mar 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 6 views
GRAND NEWS : होला मोहल्ला पर नांदेड़ पहुंचे ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, परिवार संग तख्त श्री हजूर साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। GRAND NEWS : होला मोहल्ला के पावन अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा अपने परिवार सहित महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ पत्नी कुलदीप कौर होरा, बेटी सोनिया सचदेव और नाती भी मौजूद रहे। श्री होरा ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर अरदास की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा में उनकी और उनके परिवार की गहरी आस्था है। होला मोहल्ला के अवसर पर यहां आकर गुरु का आशीर्वाद लेना उनके परिवार की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा भाव से जुड़ने का अवसर है।

गौरतलब है कि 1 मार्च को छत्तीसगढ़ सिख समाज के नेतृत्व में रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित गुरुद्वारा से 1200 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था नांदेड़ के लिए रवाना हुआ था। इस जत्थे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

25 वर्षों से जारी है परंपरा

बताया जाता है कि पिछले 25 वर्षों से रायपुर से हर साल 1000 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था नांदेड़ स्थित सचखंड साहिब के दर्शन के लिए जाता है। राजधानी के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और धमतरी सहित अन्य शहरों से भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए हैं।

होला मोहल्ला की धूम

नांदेड़ में होली के अवसर पर होला मोहल्ला उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने की थी। इसका उद्देश्य सिख समाज में एकता, भाईचारा, वीरता और शारीरिक-मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना है।

सेवादल करेगा सेवा

यात्रा मार्ग में विभिन्न शहरों में श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन और ठहरने की व्यवस्था हेतु सेवादल के सदस्य अग्रिम रूप से पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालेंगे। होला मोहल्ला उत्सव के बाद श्रद्धालु होली उपरांत रायपुर लौटेंगे।

बता दें कि होला मोहल्ला त्यौहार की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी, इस त्यौहार को मनाने का मकसद एकता बंधुत्व वीरता पारस्परिक प्रेम सिखों के शारीरिक और मानसिक रूप मजबूत बनाना है।

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp