CG | Mon, 14 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

13 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 713 views
CG NEWS: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में भी शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, नेगुरडीह निवासी 65 वर्षीय फिरत राम यादव अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गए हुए थे। उनकी पत्नी खाना बनाने के लिए घर लौट आई थी, जबकि फिरत राम यादव खेत में ही निदाई का काम कर रहे थे।

इसी दौरान शुक्रवार 11 सितंबर की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच अचानक मौसम बदला और खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से फिरत राम यादव गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

हादसे के बाद परिवार में दुख का माहौल है। वहीं नवागढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.