प्रदीप झरिया बने सिहोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी
सिहोरा।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदीप झरिया को सिहोरा नगर पालिका परिषद का मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे नगर परिषद कोतमा में पदस्थ थे। शासन के आदेश के बाद उनकी सिहोरा में पदस्थापना की गई है।
गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद सिहोरा लंबे समय से प्रभारी सीएमओ के भरोसे संचालित हो रही थी, जिसके चलते कई प्रशासनिक और विकास संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे। नियमित सीएमओ की नियुक्ति से नगर पालिका के कार्यों में गति आने और लंबित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने नियुक्ति का स्वागत किया है।