CG | Thu, 10 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: अंबेडकर चौक के पास मिला व्यक्ति का शव, पास में मिली बाइक डिटेल के आधार पर मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

10 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 844 views
CG NEWS: अंबेडकर चौक के पास मिला व्यक्ति का शव, पास में मिली बाइक डिटेल के आधार पर मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

अभनपुर। CG NEWS: अभनपुर से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अंबेडकर चौक चौक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव के पास एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस बाइक की डिटेल के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना क्षेत्र अंबेडकर चौक के पास एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। शव के पास एक बाइक भी मिली है, जिसकी डिटेल के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर है।

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिली है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की जानकारी में जुट गई है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.