CG | Sat, 05 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: दर्दनाक हादसा: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान, सड़क पर गिरे करंट प्रवाहित LT तार की चपेट में आने से मौत

05 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 724 views
CG NEWS: दर्दनाक हादसा: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान, सड़क पर गिरे करंट प्रवाहित LT तार की चपेट में आने से मौत

बिलासपुर। CG NEWS: जिले के रतनपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूजा करने मंदिर जा रहे एक युवक की सड़क पर टूटकर गिरे करंट प्रवाहित एलटी तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर अनंत उर्फ राजू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर के आठाबिसा तालाब के पास बिजली का एलटी तार टूटकर सीसी रोड पर गिरा हुआ था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तार टूटने की जानकारी होने के बावजूद समय रहते इसे हटाया या ठीक नहीं किया गया। शुक्रवार रात ईश्वर अनंत तालाब के पास से गुजर रहा था, तभी वह सड़क पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया।

करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक ही जगह फिर गई जान, लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर कुछ दिन पहले भेड़ीमुड़ा क्षेत्र के एक युवक की भी बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद बिजली के तारों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए।

एक ही जगह दोबारा करंट से मौत होने के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.