CG | Sun, 06 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: गरियाबंद के सहायक शिक्षक गिरीश कुमार शर्मा का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन, नवाचारों से बनाई खास पहचान

06 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 876 views
CG NEWS: गरियाबंद के सहायक शिक्षक गिरीश कुमार शर्मा का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन, नवाचारों से बनाई खास पहचान

गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद के सहायक शिक्षक गिरीश कुमार शर्मा का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए हुआ है। शिक्षक दिवस पर लोक भवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने घोषणा की। “शिक्षा की ट्रेन” जैसे नवाचार, कोविडकालीन ऑनलाइन शिक्षा और निरंतर उत्कृष्ट कार्य उनकी पहचान बने हैं।

वी.ओ.वन. गरियाबंद के सहायक शिक्षक गिरीश कुमार शर्मा का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए किया गया है। गिरीश शर्मा शिक्षा को रोचक और विद्यार्थियों के लिए आकर्षक बनाने के लिए अपने अभिनव प्रयोगों के लिए पहचाने जाते हैं। उनका प्रमुख नवाचार “शिक्षा की ट्रेन” है, जिसमें विद्यालय परिसर को ट्रेन का स्वरूप देकर दीवारों, कक्षों और विभिन्न स्थानों को शैक्षणिक सामग्री से सजाया गया।

कोविड काल में उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं, मोहल्ला क्लास और “पढ़ई तुंहर दुआर” अभियान के माध्यम से शिक्षा जारी रखी। वर्ष 2019 से उन्हें विभिन्न जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके राज्य स्तरीय चयन से गरियाबंद जिले के शिक्षा जगत में खुशी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.