रायपुर। RAIPUR NEWS : बड़ी हर्ष की बात है की रायपुर के वृंदावन हाल में कल दिनांक 13 अगस्त को नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा की तरफ से महिला जिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने एक बहुत बड़ा इतिहास रचा है रायपुर में पहली बार महिलाओं के द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम संपन्न हुआ ऐसा कार्यक्रम शायद रायपुर में पहली बार हुआ है उसके लिए रायपुर जिला महिला अध्यक्ष लता नामदेव ने एवं प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की महिला सदस्यों ने जो एकता का संदेश दिया है वह बहुत ही सराहनीय रहा।
कार्यक्रम संपन्न होने के पहले सभी महिलाओं ने कृष्ण भगवान एवं नामदेव महाराज की पूजा अर्चना की उसके बाद सभी कार्यक्रम क्रम अनुसार संपन्न किए गए जिसमें नामदेव समाज की सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रायपुर की महिला जिला अध्यक्ष लता नामदेव ने अपने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दो महीने से बड़ी मेहनत की सभी नामदेव समाज की बहनों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जिसमें वह सफल रहीं रायपुर में इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार हुआ है जिसमें रायपुर के अलावा बेमेतरा महासमुंद कोरबा की सभी बहनों ने आकर हमारे इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उसके लिए हमारी तरफ से आप सभी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाए।
रायपुर जिला महिला अध्यक्ष लता नामदेव ने कहा हमने अपने इस कार्यक्रम की रूपरेखा सभी बहनोॅ तक पहुंचाई और उन्हें आमंत्रण किया जिन्होंने सहजता पूर्वक हमारा यह आमंत्रण स्वीकार किया और कार्यक्रम में आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई मुझे पूर्ण विश्वास है की आगे का कार्यक्रम और अच्छा करने की कोशिश करेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ नामदेव समाज की सभी महिलाओं को एकत्रित करने की कोशिश करेंगे। इस उत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें गायन शेरो शायरी भजन और हरियाली तीज क्वीन और सावन क्वीन का आयोजन भी किया गया।

सावन क्वीन में डॉ श्वेता नामदेव ने प्रथम स्थान जीता। और तीज क्वीन में डॉ श्यामली नामदेव ने प्रथम स्थान जीता। इस प्रोग्राम में जितने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए उन सभी लोगों को पुरस्कार वितरण किया गया। और हरियाली सावन तीज महोत्सव में जितनी भी महिलाएं आई उनका स्वागत हल्दी कुमकुम से और बैच लगाकर स्वागत किया गया । और कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी भेंट किया गया।
रायपुर की महिला जिला अध्यक्ष लता नामदेव ने समाज की सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया, लता नामदेव ने कहा – हमारी कार्यकारिणी की बहनों ने अपना अमूल समय निकालकर जो सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया उनको भी हम बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।
