CG | Wed, 10 June 2026

No Ad Available

बाह्य नाला भूमि का सीमांकन आज से, सीमावर्ती कृषकों को मौके पर रहने की अपील राजस्व विभाग ने जारी की सूचना, नगर पालिका सिहोरा के अनुरोध पर होगी कार्रवाई

09 Jun 2026 | प्रशांत बाजपेई | 298 views
बाह्य नाला भूमि का सीमांकन आज से, सीमावर्ती कृषकों को मौके पर रहने की अपील  राजस्व विभाग ने जारी की सूचना, नगर पालिका सिहोरा के अनुरोध पर होगी कार्रवाई

बाह्य नाला भूमि का सीमांकन आज से, सीमावर्ती कृषकों को मौके पर रहने की अपील

राजस्व विभाग ने जारी की सूचना, नगर पालिका सिहोरा के अनुरोध पर होगी कार्रवाई


सिहोरा।


राजस्व निरीक्षक मंडल खितौला एवं हल्का पटवारी सिहोरा द्वारा सीमांकन संबंधी सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार तहसीलदार सिहोरा के आदेश तथा नगर पालिका परिषद सिहोरा के पत्र क्रमांक 1692/रा.शा./2026 दिनांक 20 मई 2026 के परिपालन में ग्राम सिहोरा स्थित खसरा नंबर 1211/1 एवं 1211/3 रकबा 0.101 तथा 0.255 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कार्य किया जाएगा।

राजस्व विभाग के अनुसार बाह्य नाला से लगी उक्त भूमि का सीमांकन 10 जून 2026 से 15 जून 2026 तक किया जाएगा। सीमांकन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित सीमावर्ती कृषकों से निर्धारित तिथियों में मौके पर उपस्थित रहने की अपील की गई है, ताकि बाह्य नाला की वास्तविक सीमा का निर्धारण किया जा सके।

सूचना में राजस्व निरीक्षक मंडल खितौला, हल्का पटवारी सिहोरा एवं हल्का पटवारी खितौला के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही इसकी प्रतिलिपि मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद सिहोरा को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु भेजी गई है।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.