CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

Arang Crime : प्यार के जाल में फंसाकर युवती से कई बार दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो अपनाने से किया इंकार, अब सलाखों के पीछे आरोपी

22 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 49 views
Arang Crime : प्यार के जाल में फंसाकर युवती से कई बार दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो अपनाने से किया इंकार, अब सलाखों के पीछे आरोपी

आरंग। Arang Crime : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई, तब आरोपी ने पीड़िता को अपनाने से मना कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक नोमेश कहार ने गांव की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी युवक ने अपनाने से मना कर दिया।

उन्होंने ये भी बताया कि जब पीड़िता 04 माह की गर्भवती थी तब गांव में बैठक बुलाई गई थी, जिसके बाद आरोपी युवक ने युवती को अपने साथ रखा। पीड़िता अभी 7 महीने की गर्भवती है लेकिन अब युवक उसे अपनाने से मना कर रहा है।

वहीं पीड़िता की शिकायत पर आरंग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नोमेश कहार को BNS 69,351(02) के तहत गिरफ्तार किया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.