CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

Arang News : आरंग के खिलाड़ियों ने किया गौरवान्वित, वेस्ट जोन अस्मिता रग्बी लीग में जीता पदक 

22 Dec 2025 | WEENEWS DESK | 101 views
Arang News : आरंग के खिलाड़ियों ने किया गौरवान्वित, वेस्ट जोन अस्मिता रग्बी लीग में जीता पदक 

रायपुर-आरंग। Arang News : राजस्थान में आयोजित वेस्ट जोन अस्मिता रग्बी लीग में आरंग रग्बी क्लब के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।

सीनियर वर्ग में दीपा अजगरा, शीतल अजगरा और गायत्री मिर्धा ने हिस्सा लिया, जबकि जूनियर वर्ग में तुलसी सोनवानी, गुंजन वर्मा और शोभा लोधी और सब जूनियर वर्ग में ज्योति यादव व खिलेश्वरी साहू ने खेला। छत्तीसगढ़ टीम ने सीनियर और जूनियर दोनों वर्ग में सेकंड रनरअप का स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को बैंक से अकाउंट वेरिफिकेशन में कुछ दिक्कतें आईं, जिसे छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने बैंक मैनेजर से बात कर हल कराया।

प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों ने ध्रुव कुमार मिर्धा को मेडल पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू, आरंग रग्बी क्लब के सदस्य सोमनाथ लोधी, हिमांशु लोधी और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.