CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

Arang News : शासकीय प्राथमिक शाला चपरीद में स्मृति और स्नेह का संगम, प्राचार्य ने पिता और भाई की याद में कराया ‘न्योता भोज’

03 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 136 views
Arang News : शासकीय प्राथमिक शाला चपरीद में स्मृति और स्नेह का संगम, प्राचार्य ने पिता और भाई की याद में कराया ‘न्योता भोज’

आरंग। Arang News : शासकीय प्राथमिक शाला चपरीद में मानवीय संवेदनाओं और अपनेपन की एक सुंदर झलक देखने को मिली। यहाँ कार्यरत प्रधान पाठक मृणाल पांडेय ने अपने दिवंगत पिता मनहरण लाल पाण्डेय और स्वर्गीय भ्राता मनोज्ञ पांडेय की पावन स्मृति में स्कूली बच्चों के लिए ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया।

इस विशेष भोज में शाला के बच्चों को केवल भोजन ही नहीं, बल्कि स्नेह भी परोसा गया। मीनू में बच्चों के मनपसंद व्यंजन जैसे गरमा-गरम पूड़ी, खीर, गाजर का हलवा, तिल लड्डू,नमकीन और ताजे फल शामिल थे। अपनी पसंद का भोजन पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।

इस भावपूर्ण अवसर पर पांडेय परिवार के सदस्य गण मकरंद पाण्डेय, मानसी पाण्डेय, मानस पाण्डेय, संस्कृति पाण्डेय, संस्कार पाण्डेय, मानव पाण्डेय एवं शाला परिवार की उपस्थिति रही।Arang Breaking : गुल्लू में प्रस्तावित बिजली उपकेंद्र को लेकर विरोध, ग्रामीणों ने आरंग–खरोरा मार्ग में किया चक्काजाम


 

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.