CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

Big Breaking : मुंबई में ऑडिशन के नाम पर 15-20 बच्चों को बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

30 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 126 views
Big Breaking : मुंबई में ऑडिशन के नाम पर 15-20 बच्चों को बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

Big Breaking : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ‘रा स्टूडियो’ में 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पिछले चार-पांच दिनों से यहां ऑडिशन चल रहे थे, आज सुबह भी 100 बच्चे आए थे, लेकिन सुबह करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया गया और बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया।

 बच्चों को खिड़की से बाहर झांकते देख लोगों ने पुलिस को सुचना दी और घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बच्चों को रिहा कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी बच्चे सुरक्षित

मुंबई पुलिस ने बताया कि, सभी बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया है। रोहित आर्या नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया?

आर्या ने गिरफ्तारी से पहले जारी कर कहा, “मैं रोहित आर्या हूं। आत्महत्या करने के बजाय, मैंने एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाकर रखा है। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं; मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूं, उनसे सवाल पूछना चाहता हूं, मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं आतंकवादी नहीं हूं, न ही मैं बहुत ज्यादा पैसे की मांग करता हूं, और मैं निश्चित रूप से कुछ भी अनैतिक नहीं चाहता।”


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.