CG | Sun, 20 September 2026

No Ad Available

BREAKING: LIVE : रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास के आंकड़ों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश के बीच सियासी बहस, देखें लाइव प्रसारण

15 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 835 views
BREAKING: LIVE : रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास के आंकड़ों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश के बीच सियासी बहस, देखें लाइव प्रसारण

रायपुर। पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश के बीच आज रायपुर प्रेस क्लब (Raipur Press Club) में सियासी बहस देखने को मिल सकती है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश के बीच बहस होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, डिप्टी CM विजय शर्मा सुबह 11.30 बजे रायपुर प्रेस क्लब पहुँचेंगे। PM आवास के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बहस की चुनौती दी थी। ऐसे में आज प्रेस क्लब में दोनों के आमने-सामने आने को लेकर सियासी हलचल तेज है।

https://www.youtube.com/live/mQ0bDqQyFU8?si=3KLIZ-q9mwvgx1bR

आपको बता दें कि पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को चुनौती दी थी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने चैलेंज को स्वीकर करते हुए कहा था कि समय और स्थान तय कर लिया जाए, वे बहस के लिए तैयार हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने चुनौती स्वीकार किए जाने के बाद कहा है कि, मैंने ही उनको चुनौती दी थी, उन्होंने 15 तारीख का समय दिया है वो तैयारी करें हम सब चर्चा करने आ जाएंगे। अब देखने वाली बात होगी कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच होगी खुली बहस?

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की ओर से पीएम आवास योजना के मसले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को डिबेट की चुनौती दिए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि आज 15 सितंबर को सुबह 10 बजे तक सरकार, विजय शर्मा अथवा प्रेस क्लब की ओर से भूपेश बघेल को डिबेट के संबंध में कोई सूचना या औपचारिक आमंत्रण नहीं मिला है। कांग्रेस ने कहा कि जैसे ही आमंत्रण मिलेगा, भूपेश बघेल डिबेट में शामिल होंगे।

बता दें कि डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा था कि सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास बनाने की फाइल पर हस्ताक्षर किया था। हमारी सरकार में 11 लाख आवास बनाकर पूरे कर लिए गए हैं। मैं भूपेश बघेल को चुनौती देना चाहता हूं कि वो कहीं पर भी किसी मंच पर इस मामले में बहस कर सकते हैं।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.