बालोद। CG NEWS : जिले से दो लोगों की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलोद थाना क्षेत्र के एक खेत में रविवार सुबह महिला और युवक की एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। खेत से गुजरने वाले ग्रामीणों की सबसे पहले शवों पर नजर पड़ी। घटना की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सुरक्षित फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। प्रारंभिक जांच में महिला का नाम (40) संतोषी यादव और युवक 25 वर्षिय थलेश खरांशु बताया रहा है।
दोनों मृतक अर्जुन्दा थाना इलाके के गबदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं महिला के शादीशुदा है, जिसका 19 साल का एक बेटा भी है। फिलहाल पुलिस मामले में संभावित एंगल से जांच कर रही है। दोनों मृतकों के बीच रिश्ता भी सामने की आशंका है। ग्रामीणों और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
The post CG NEWS : एक ही पेड़ पर लटकती मिली शादीशुदा 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षिय युवक की लाश, मचा हड़कंप appeared first on Grand News.