CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS : बेटे ने फावड़े से मां की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

26 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 63 views
CG CRIME NEWS : बेटे ने फावड़े से मां की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में स्थित ग्रामीण क्षेत्र रैरूमा खुर्द क्षेत्र में पारिवारिक नाराजगी के चलते एक युवक द्वारा अपनी ही मां की निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी गणपत दास महन्त ने 25 अप्रैल को पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा आर्यन दास महन्त परिवार के अन्य सदस्यों को अधिक महत्व दिए जाने से नाराज रहता था, जिसके कारण उसका व्यवहार लंबे समय से खिन्न था। घटना 24-25 अप्रैल की रात की है, जब गणपत, उनकी पत्नी फुलबाई महन्त और पुत्र आर्यन दुकान में सो रहे थे। सुबह शौच से लौटने के बाद आर्यन ने अपनी मां को दुकान से बाहर खींच लिया और घर में रखे गोबर फेंकने वाले फावड़े से उनकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी अपने पिता पर भी हमला करने दौड़ा, लेकिन गणपत किसी तरह जान बचाकर भाग निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना क्षणिक आवेश का परिणाम है। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.