CG | Sat, 21 March 2026

No Ad Available

घरेलू बिजली से चार्ज हो रहे कमर्शियल ई-वाहन, नियम ताक पर—बिजली कंपनी को भारी नुकसान

20 Mar 2026 | प्रशांत बाजपेई | 320 views
घरेलू बिजली से चार्ज हो रहे कमर्शियल ई-वाहन, नियम ताक पर—बिजली कंपनी को भारी नुकसान

घरेलू बिजली से चार्ज हो रहे कमर्शियल ई-वाहन, नियम ताक पर—बिजली कंपनी को भारी नुकसान




सिहोरा में 300 के करीब ई-वाहन, एक भी चार्जिंग स्टेशन नहीं; अलग मीटर लेने के नियम की अनदेखी



सिहोरा


नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन घरेलू बिजली से किए जाने का मामला सामने आया है। इससे बिजली कंपनी को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। नियमानुसार व्यावसायिक उपयोग वाले ई-वाहनों के लिए अलग कमर्शियल बिजली कनेक्शन अनिवार्य है, लेकिन सिहोरा में इसका पालन नहीं हो रहा।

जानकारी के अनुसार सिहोरा टाउन में करीब 200 कमर्शियल ई-वाहन संचालित हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या लगभग 100 बताई जा रही है। इसके बावजूद नगर और आसपास के क्षेत्रों में एक भी अधिकृत कमर्शियल इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध नहीं है।

बिजली कंपनी ने अप्रैल 2022 में ई-वाहन चार्जिंग को लेकर नियम तय किए थे, जिनमें अलग मीटर कनेक्शन और उच्च दरें लागू हैं। बावजूद इसके, वाहन संचालक घरेलू मीटर से ही चार्जिंग कर रहे हैं। इससे राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है।


खास-खास


सिहोरा टाउन में करीब 200 कमर्शियल ई-वाहन


ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 100 वाहन


कहीं भी अधिकृत चार्जिंग स्टेशन नहीं


बढ़ती संख्या के बीच चार्जिंग स्टेशन की मांग तेज


इनका कहना


घरेलू मीटर से कमर्शियल वाहनों की चार्जिंग पूरी तरह अवैध है। ऐसा पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने वाहन मालिकों से कमर्शियल मीटर कनेक्शन लेने की अपील की है।


राकेश गढ़वाल, एई सिहोरा टाउन

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.