CG | Wed, 22 April 2026

No Ad Available

कार्रवाई के 18 घंटे बाद ही फेल हुआ बुलडोजर, बस स्टैंड पर फिर सजे अतिक्रमण

22 Apr 2026 | प्रशांत बाजपेई | 538 views
कार्रवाई के 18 घंटे बाद ही फेल हुआ बुलडोजर, बस स्टैंड पर फिर सजे अतिक्रमण

कार्रवाई के 18 घंटे बाद ही फेल हुआ बुलडोजर, बस स्टैंड पर फिर सजे अतिक्रमण


35 ठेले हटाने के बाद दोबारा कब्जा, नगर पालिका की सख्ती पर उठे सवाल


सिहोरा:


शहर में यातायात सुधार के लिए नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान महज 18 घंटे में ही बेअसर नजर आया। मंगलवार शाम को 35 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन बुधवार सुबह होते ही बस स्टैंड पर फिर से ठेले और कब्जे जम गए।

नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान के नेतृत्व में अतिक्रमण अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई थी। लंबे समय से बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को परेशानी होती थी। कार्रवाई के दौरान कुछ विरोध भी सामने आया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया था।

अधिकारियों ने हटाए गए ठेले संचालकों को नए बस स्टैंड में व्यवस्थित स्थान देने की बात कही थी, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

इसके बावजूद 18 घंटे के भीतर ही स्थिति जस की तस हो गई, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या सख्त कदम उठाता है या कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.