CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

CG News : मक्के से भरी ट्रक में लगी आग, चलती ट्रक से कूदा ड्राइवर 

05 Dec 2025 | WEENEWS DESK | 81 views
CG News : मक्के से भरी ट्रक में लगी आग, चलती ट्रक से कूदा ड्राइवर 

साल्हेवारा। CG News : शुक्रवार सुबह साल्हेवारा घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब मक्के से भरी 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक पलारी (मध्यप्रदेश) से मक्का भरकर आरंग-रायपुर की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार वाहन सुबह लगभग 9 बजे साल्हेवारा से निकला, और करीब 9.30 बजे घाटी क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक टायर फटने के कारण ट्रक में भीषण आग भड़क उठी ट्रक ड्राइवर ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। हालांकि आग में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.