CG | Sun, 23 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवाए शिकायत आवेदन

22 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 841 views
CG NEWS: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवाए शिकायत आवेदन

तिल्दा नेवरा। CG NEWS: तिल्दा नेवरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष तिल्दा नेवरा बलदाऊ साहू , सरोरा मंडल के प्रभार देवेंद्र वर्मा , रतनचंद निषाद , सरोरा मंडल अध्यक्ष हरि मारखंडे सेक्टर प्रभार रेखराम देवांगन, बाके सोनवानी, चंद्रकुमार निषाद, रामेश्वर साहू, दुर्गेश साहू, यशवंत साहू, राकेश डहरिया,दयाचंद चतुर्वेदी, देवेंद्र बघेल, अरविंद डहरिया,, पुष्पेंद्र कुर्रे, लुकेश कुर्रे, ओम प्रकाश, चंद्र कुमार साहू, बालक दास बघेल, दिलीप कुमार साहू, जगन्नाथ यदु, छोटे लाल वर्मा, मुकेश साहू, रामू साहू,आदि कांग्रेसी जन शामिल हुए।

कांग्रेसियो बड़ी बिजली दाम वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर बदलने हेतु ग्राम पंचायत सरोरा में आवेदन पत्र भरवाया रहे है बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने और बिल काम करने के लिए विरोध/शिकायत आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। जनता का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल कई गुना ज्यादा आ रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष तिल्दा नेवरा बलदाऊ साहू , देवेंद्र वर्मा , रतनचंद सरोरा मंडल अध्यक्ष हरि मारखंडे ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम उपभोक्ताओं, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से ज्यादा राशि वसूली जा रही है, जबकि बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने राज्य सरकार पर जनहित की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों से आम लोग परेशान हैं। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाया गया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.