CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व जिला प्रभारी मनहरणलाल मनहर को पार्टी से किया निष्कासित

06 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 70 views
CG NEWS: बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व जिला प्रभारी मनहरणलाल मनहर को पार्टी से किया निष्कासित

सक्ति। CG NEWS: बहुजन समाज पार्टी ने अपने एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला प्रभारी मनहरणलाल मनहर को पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद

पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बहुजन समाज पार्टी, जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष जी. आर. बंजारे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी है।

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मनहरणलाल मनहर की गतिविधियां लगातार पार्टी अनुशासन के विरुद्ध पाई गईं,

और बार-बार समझाइश देने के बावजूद सुधार नहीं होने पर

यह सख्त निर्णय लिया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय 30 अक्टूबर 2025 को लिया गया है। इसके तहत मनहरणलाल मनहर की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को भी शून्य कर दिया गया है।

बहुजन समाज पार्टी ने साफ किया है कि संगठन में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ऐसे में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में संगठन को मज़बूत करने और विधानसभा स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.