CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: स्कूल का ताला बंद… बच्चे बाहर खड़े! जांजगीर-चांपा के प्राथमिक स्कूल में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला

22 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 186 views
CG NEWS: स्कूल का ताला बंद… बच्चे बाहर खड़े! जांजगीर-चांपा के प्राथमिक स्कूल में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत खिशोरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला आमापाली में आज सुबह एक बड़ा प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है।

सुबह रोज़ की तरह बच्चे समय पर स्कूल तो पहुँचे, लेकिन स्कूल का मुख्य दरवाज़ा बंद मिला। आश्चर्य की बात यह रही कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुँचा, जिसके कारण बच्चे स्कूल परिसर के बाहर ही खड़े इंतजार करते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है—स्कूल में शिक्षकों की नियमित देरी की शिकायतें पहले भी उठ चुकी हैं, लेकिन आज ताला बंद मिलने से अभिभावकों और ग्रामीणों में गंभीर रोष देखा गया। बच्चों को पढ़ाई से वंचित होना पड़ा और कई अभिभावकों ने इसे सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस घटना ने फिर एक बार सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.