रायपुर। CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद 35 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें निरीक्षक और एक उप निरीक्षक शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक सुकमा, कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर ग्रामीण, रायगढ़, बिलासपुर, गरियाबंद और दुर्ग समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है। कई अधिकारियों को सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरिया और मुंगेली जैसे जिलों में भेजा गया है।
तबादला सूची में कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में भी पदस्थ किया गया है। वहीं अलग-अलग जिलों से अधिकारियों को नई पदस्थापना इकाइयों में भेजकर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना इकाई में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।


The post CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Grand News.