CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CRIME NEWS: शादी के सपने, सगाई और फिर मौत… मंगेतर ही निकली कातिल, 3 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह

03 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 96 views
CRIME NEWS: शादी के सपने, सगाई और फिर मौत… मंगेतर ही निकली कातिल, 3 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह

गुजरात। CRIME NEWS: वडोदरा से लव अफेयर से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिस युवती के साथ युवक शादी के सपने देख रहा था और जिसकी सगाई हो चुकी थी, उसी मंगेतर ने उसकी हत्या कर दी।

29 दिसंबर को प्रतापनगर रेलवे कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक सचिन राठवा की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी, जिसे पहले सामान्य मौत बताया गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि यह हत्या थी।

जांच में सामने आया कि सचिन और रेखा राठवा तीन साल से प्रेम संबंध में थे और लिव-इन में रह रहे थे, इसी दौरान सचिन को रेखा के किसी और से अफेयर का शक हुआ, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रेखा ने शादी से इनकार कर दिया। सचिन ने अपने पिता को फोन कर शादी तोड़ने की बात बताई, जिससे गुस्से में आकर रेखा ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी युवती तीन दिन तक पुलिस और परिवार को यह कहकर गुमराह करती रही कि सचिन नींद से नहीं उठा। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आई और पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.