CG | Sat, 25 April 2026

No Ad Available

हाइवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत।टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस ने सभी थानों को किया अलर्ट।

25 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 4 views
हाइवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत।टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस ने सभी थानों को किया अलर्ट।

गरियाबंद जिले के देवभोग रोड पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपनी दिशा में जा रहा था, तभी देवभोग रोड की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार ट्रक की तलाश जारी है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp