CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों से चल रहा था नेटवर्क

25 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 34 views
CG CRIME NEWS: पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों से चल रहा था नेटवर्क

दुर्ग । CG CRIME NEWS: दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल कुल 5 सदस्यों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2 आरोपी भिलाई, 1 गोंदिया (महाराष्ट्र), 1 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और 1 आरोपी रायपुर के देवपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, ऑनलाइन सट्टे को लेकर दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने पिछले दिनों सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जुए के एक प्रकरण का खुलासा किया था। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ और विवेचना के दौरान इस बड़े गिरोह की जानकारी पुलिस को मिली।

पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो सामने आया कि यह नेटवर्क छत्तीसगढ़, गोवा एवं अन्य राज्यों से संगठित रूप से संचालित किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड और 2 लाख 70 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह द्वारा म्यूल अकाउंट का उपयोग कर लेनदेन किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.