CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

IndiGo Flights Cancelled : इंडिगो ने रद्द की 600 से ज्यादा फ्लाइट्स, जानिए क्या है वजह?

05 Dec 2025 | WEENEWS DESK | 87 views
IndiGo Flights Cancelled : इंडिगो ने रद्द की 600 से ज्यादा फ्लाइट्स, जानिए क्या है वजह?

IndiGo Flights Cancelled : इंडिगो मुंबई-दिल्ली समेत देश के कई हवाई अड्डों पर आज शुक्रवार को 600 से ज्यादा फ्लाइट रद्द कर दिया है। सैकड़ों यात्री घंटों से टर्मिनल पर फंसे हैं। किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, तो कोई अपने बच्चे के स्कूल प्रोग्राम से चूक गया। हालात यह हैं कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद दूसरी एयरलाइंस ने टिकटों के दाम कई गुना बढ़ा दिए हैं। जो टिकट 5-6 हजार में मिल रहा था, वह अब 30-40 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में यात्रियों का दर्द एयरपोर्ट पर साफ झलक रहा है।

इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से आधी रात तक सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि बाकी सभी एयरलाइंस का ऑपरेशन नॉर्मल है, और बताया कि ग्राउंड टीमें परेशानी को कम करने और यात्रियों की मदद करने के लिए काम कर रही हैं।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट फ्लाइट अपडेट के लिए newdelhiairport.in चेक करें।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.