CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

जतमई-घटारानी मार्ग पर युवकों से लूट: सात बदमाशों का हमला, मोबाइल-नकदी लूटी; पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, बाकी की तलाश जारी

20 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 73 views
जतमई-घटारानी मार्ग पर युवकों से लूट: सात बदमाशों का हमला, मोबाइल-नकदी लूटी; पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, बाकी की तलाश जारी

गरियाबंद/महासमुंद।

जतमई-घटारानी मार्ग पर घूमने गए तीन युवकों से लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। सात बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर युवकों को घेरा, गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की और उनके मोबाइल फोन तथा नकद रकम लूट ली। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अभी फरार हैं।

कैसे हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बिराजपाली निवासी तुलेश्वर सेन अपने दोस्तों डिगेश्वर यादव और कलीराम यादव के साथ 18 नवंबर को जतमई-घटारानी घूमने गए थे। शाम करीब 4 बजे केडीआमा गांव स्थित तालाब से करीब 100 मीटर आगे तीनों जैसे ही पहुंचे, तीन मोटरसाइकिल पर सवार सात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

बाइक रुकते ही दो बदमाशों ने तुलेश्वर की बाइक की चाबी छीनी और सभी सातों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए तीनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने तीन मोबाइल फोन और कुल 4400 रुपये नकद छीन लिए। डर के चलते तीनों युवक सीधे घर लौटे और अगले दिन परिजनों की सलाह पर छुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई – चार आरोपी पकड़े गए

शिकायत के आधार पर छुरा पुलिस ने सातों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया और छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे हैं—

पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए टीम भेजी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और शेष फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.