CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

love story of Asia Cup star Rinku Singh : एशिया कप स्टार रिंकू सिंह की लव स्टोरी – प्रिया सरोज से इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी मुलाकात

24 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 185 views
love story of Asia Cup star Rinku Singh : एशिया कप स्टार रिंकू सिंह की लव स्टोरी – प्रिया सरोज से इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी मुलाकात

नई दिल्ली। love story of Asia Cup star Rinku Singh : एशिया कप के लिए यूएई रवाना होने वाले भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने हाल ही में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। फिलहाल रिंकू यूपी टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी और सांसद प्रिया सरोज की मुलाकात और प्यार कैसे शुरू हुआ।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई बात

27 वर्षीय रिंकू सिंह ने बताया कि उनकी बातचीत इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा – “कहानी 2022 से शुरू हुई, जब कोरोना के कारण आईपीएल मुंबई में हुआ। मेरा एक फैन पेज था, जिसने प्रिया की फोटो डाली थी। मुझे फोटो पसंद आई, पहले मैसेज भेजने में हिचकिचाया, लेकिन फिर उन्होंने मेरे कुछ फोटो लाइक किए। इसके बाद बातचीत शुरू हुई और एक हफ्ते में हमारी रेगुलर बातचीत शुरू हो गई। मुझे उनसे प्यार हो गया।”

शादी का शेड्यूल

रिंकू ने शादी के बारे में कहा – “हमने शादी नवंबर में तय की थी, लेकिन अब डोमेस्टिक क्रिकेट का शेड्यूल बहुत बिजी है। नवंबर के बाद भी अगले 4-5 महीने तक काम रहेगा, देखते हैं कब शादी होती है।”

करियर और निजी जिंदगी का संतुलन

रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेलते हैं और अब एशिया कप की तैयारी में हैं। उनका बिजी शेड्यूल शादी की डेट को प्रभावित कर रहा है, लेकिन उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि शादी निश्चित रूप से इस साल होगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.