CG | Tue, 15 September 2026

No Ad Available

Project Cheetah Phase 2: एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा, दक्षिण अफ्रीका से 12 और आएंगे, अक्टूबर से दिसंबर के बीच कूनो लाने का प्लान

14 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 812 views
Project Cheetah Phase 2: एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा, दक्षिण अफ्रीका से 12 और आएंगे, अक्टूबर से दिसंबर के बीच कूनो लाने का प्लान

Project Cheetah Phase 2: भारत (India) में चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट चीता के दूसरे चरण (Project Cheetah Phase 2) की तैयारियां तेज हो गई हैं।

योजना के तहत दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से 12 नए चीते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) लाए जाएंगे। चीतों को 12 अक्टूबर (October) से दिसंबर (December) के बीच भारत लाने की तैयारी है, हालांकि आखिरी तारीख अभी तय नहीं हुई है। 

संभवत: इन चीतों को अक्टूबर से दिसंबर के बीच कूनो नेशनल पार्क लाया जा सकता है। इनके आगमन की तारीख पर अगले एक महीने में अंतिम फैसला होने की संभावना है।

फरवरी 2023 में Kuno Park लाए थे अफ्रीकी 12 चीते

इससे पहले फरवरी 2023 (February) में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। अब कूनो में चीतों की बढ़ती आबादी को देखते हुए प्रोजेक्ट चीता का फेज-2 तैयार किया गया है। इसके तहत चीतों के लिए दूसरे संरक्षित क्षेत्रों में भी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।

देशभर में कुल 48 चीते, 19 अफ्रीकी मूल के हैं

योजना के अनुसार भारत में जन्मे 18 चीतों को गांधी सागर सेंचुरी (Gandhi Sagar Sanctuary), मंदसौर (Mandsaur) और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve) भेजने की तैयारी है। वर्तमान में देश में कुल 48 चीते बताए जा रहे हैं। इनमें 19 अफ्रीकी मूल के हैं, जबकि 29 चीतों का जन्म भारत में हुआ है।

गांधी सागर पार्क में चीतों के लिए सुरक्षित बाड़ा

गांधी सागर में चीतों के लिए करीब 64 वर्ग किलोमीटर का सुरक्षित बाड़ा तैयार किया गया है। यहां उनके लिए पर्याप्त प्रे-बेस भी विकसित किया गया है। वहीं नौरादेही क्षेत्र में करीब 35 किलोमीटर लंबी चेनलिंक फेंसिंग का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

इन तैयारियों के जरिए चीतों की बढ़ती आबादी को अलग-अलग सुरक्षित क्षेत्रों में बसाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.