CG | Tue, 15 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: मधुमक्खियों के हमले से बचने भागा युवक, खेत में पानी में डूबा मिला किसान का शव

14 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 936 views
CG NEWS: मधुमक्खियों के हमले से बचने भागा युवक, खेत में पानी में डूबा मिला किसान का शव

खैरागढ़। CG NEWS: ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम घोंघेडबरी में रविवार को दर्दनाक हादसे में ग्राम भनपुरी, राजनांदगांव निवासी माखन वर्मा की मौत हो गई। वे बेटी बोधंतिन वर्मा के घर खेती कार्य में सहयोग करने आए थे। सुबह करीब 11 बजे माखन, उनकी बेटी और नातिन धान के खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे।

इसी दौरान पास के खेत में नीम के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां निकलकर तीनों पर हमला करने लगीं। जान बचाने के लिए तीनों अलग-अलग दिशा में भागे। बोधंतिन और उनकी पुत्री घायल अवस्था में गांव पहुंचीं, लेकिन माखन साथ नहीं थे। ग्रामीणों को जानकारी देने के बाद सरपंच सहित ग्रामीण खेत पहुंचे। तलाश के दौरान माखन धान की फसल के बीच पानी में डूबे मिले। उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत मधुमक्खियों के डंक से हुई या डूबने अथवा किसी अन्य कारण से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। घटना से गांव में मातम पसरा है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.