CG | Tue, 22 September 2026

No Ad Available

आरोग्य अस्पताल में मेड लाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर की टीम का निःशुल्क शिविर, 100 से अधिक मरीजों ने लिया विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 1020 views
आरोग्य अस्पताल में मेड लाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर की टीम का निःशुल्क शिविर, 100 से अधिक मरीजों ने लिया विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श

गरियाबंद। रायपुर रोड स्थित आरोग्य अस्पताल में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर के तेलीबांधा स्थित मेडलाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंची। दूर-दराज से आए मरीजों सहित करीब 100 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

शिविर में डॉ. प्रेमराज देवता, एमडी मेडिसिन एवं किडनी रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. सोनल बघेल, पेट, लिवर एवं आंत रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों की जांच के साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को समझते हुए आगे की उपचार प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।

शिविर में खास तौर पर पेट, लिवर और आंत से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा किडनी से संबंधित शिकायतों को लेकर भी कई मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने पहुंचे।

डॉ. प्रेमराज देवता ने बताया कि शिविर में किडनी से संबंधित समस्याओं को लेकर आने वाले मरीजों की अच्छी संख्या रही। उन्होंने कहा कि किडनी की बीमारी कई बार शुरुआती दौर में स्पष्ट लक्षण नहीं देती, इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

वहीं डॉ. सोनल बघेल ने बताया कि शिविर में पेट, लिवर और आंत से संबंधित समस्याओं वाले मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने लोगों को लगातार रहने वाली पेट संबंधी तकलीफों को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

शिविर में पहुंचे मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क जांच और परामर्श दिए जाने पर खुशी जताई। आयोजकों के मुताबिक इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.