CG | Tue, 22 September 2026

No Ad Available

बिलासपुर सराफा में सेवा संकल्प अभियान: पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय बोले— कारीगर और व्यापारी मिलकर बढ़ाएं सराफा कारोबार

22 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 848 views
बिलासपुर सराफा में सेवा संकल्प अभियान: पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय बोले— कारीगर और व्यापारी मिलकर बढ़ाएं सराफा कारोबार

बिलासपुर। बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान और उपभोक्ता जागरूकता अभियान’ के छठवें दिन बिलासपुर के विकास, सराफा कारोबार की स्थिति और स्वर्ण कला से जुड़े कारीगरों के मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की आरती और वंदेमातरम् के गान से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बिलासपुर के विकास की रफ्तार, शहर की मौजूदा दिक्कतों और विकास को गति देने में सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शहर को आगे ले जाने के लिए हर वर्ग को मिलकर काम करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में सराफा गलाई एसोसिएशन और सिल्वर होलसेल सराफा एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। सिल्वर होलसेल सराफा एसोसिएशन की तरफ से सागर कक्कड़ व शशांक अग्रवाल और सराफा समाज से वरिष्ठ सदस्य चंद सोनी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि राजा पाण्डेय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी हर काम को आगे के असर को देखकर करते हैं। हर व्यक्ति को अपने धंधे-पानी के साथ-साथ संगठन को भी वक्त देना चाहिए, ताकि संगठन मजबूत बने और व्यापारियों की बात सही मंच तक पहुंचे।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में सराफा संगठन की मजबूती की बात कही और भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के हितों व उनकी समस्याओं को सरकार के सामने रखने के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। राजा पाण्डेय ने कहा कि गहने बनाने वाले गलाई कारीगर और स्वर्ण कला के जानकार इस कारोबार की रीढ़ हैं। सोना-चांदी का काम सिर्फ मुनाफा कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह पुरानी कला, हुनर और रोजगार से जुड़ी परंपरा है। व्यापारी, कारीगर और ग्राहक मिलकर ही इस कारोबार को आगे बढ़ाते हैं।

बैठक में बिलासपुर सराफा के महासचिव श्रीकांत पाण्डेय, पंकज पोरख, प्रमोद वर्मा, अजय सराफ, रौनक साव, जितेंद्र सोनी, सूरज सोनी, शशांक स्वर्णकार, रवि सलूजा और नवनाथ अवले समेत कई सदस्य मौजूद थे।

मंच का संचालन अलंकृता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के आखिर में भाजपा कार्यकर्ता निहारिका त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि, सराफा गलाई व सिल्वर होलसेल सराफा एसोसिएशन ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ है जो 17 अक्टूबर 2026 तक हर शाम 6 बजे आयोजित किया

जाएगा।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.