CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

ACCIDENT: ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत, महिला गंभीर

08 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 32 views
ACCIDENT: ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत, महिला गंभीर

सक्ति। ACCIDENT: जिले के डभरा-खरसिया मुख्य सड़क मार्ग पर लक्ष्मणभांठा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटमी गांव निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणभांठा गांव के पास ईंट से भरे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार संजू बरेठ और छोटेलाल बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल लीलावती बरेठ को डायल-112 की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.