CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

ACCIDENT: सड़क दुर्घटना में दो बाइकें टकराईं ,पूर्व सरपंच की हालत गंभीर, महिला को लगी गंभीर चोट

08 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 33 views
ACCIDENT: सड़क दुर्घटना में दो बाइकें टकराईं ,पूर्व सरपंच की हालत गंभीर, महिला को लगी गंभीर चोट

सरिया। ACCIDENT: सरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सरिया परशरामपुर मार्ग पर बाइक आपस में टकराने से बाइक सवार पूर्व सरपंच की हालत गंभीर बताई जा रही है ।वही दूसरे बाइक में सवार एक महिला को भी गंभीर चोट लगने पर दोनों घायलों को रेफर किया गया है। अभी दोपहर 1 बजे के आसपास सरिया परशरामपुर मार्ग पर दो बाइक सवार आपस में टकराए । इस दौरान बाइक चालक ग्राम सुरसी के पूर्व सरपंच आत्माराम साहा ग्राम सूरजगढ़ निवासी को गंभीर चोट लगी है।

इसी तरह दूसरा बाइक चालक भुवनेश्वर राणा अपने पत्नी सफेद बाई के साथ ग्राम कोर्रा से एकादश कर्म, काम कारज से लौट रहे थे। इसी बीच सरिया परसरामपुर मार्ग के पास दोनों बाइक आपस में जबरदस्त टकराने से बाइक सवार भुवनेश्वर राणा को चोट लगा तथा बाइक में बैठी उनकी पत्नी को गंभीर चोट लगने से तत्काल 112 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने आत्माराम एवं श्रीमती सफेद बाई को तत्काल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि ग्राम सूरजगढ़ निवासी आत्माराम साहा सरिया की ओर से रासायनिक खाद खरीद कर तथा ट्रैक्टर में लोड करवा कर स्वयं बाइक में घर की ओर जा रहा था। और रास्ते में एक बाइक सवार के सामने आ जाने से दोनों बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई ।

ग्राम गोड़ा थाना सारंगढ़ निवासी भुवनेश्वर राणा ने बाइक सवार ने बताया कि दोनों बाइक के बीच एक बिल्ली आ जाने से बिल्ली को बचाने के चक्कर में उक्त घटना हुई । घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सहयोग के लिए पहुंचे। इसी बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों को सहयोग किया। बता दे कि पूर्व सरपंच आत्माराम साहा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वहीं लोगों ने यह भी कहा कि यदि बाइक सवार हेलमेट का प्रयोग किए होते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। फिलहाल विना हेलमेट के यात्रा करना अब खतरे से काम नहीं है ।जहां सरकार, प्रशासन हर समय हेलमेट उपयोग करने की बात कर रही है और जन जागरूकता ला रही है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.