CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

Amul milk price hike : अमूल दूध हुआ महंगा, पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर हुई बढ़ोतरी

13 May 2026 | WEENEWS DESK | 36 views
Amul milk price hike : अमूल दूध हुआ महंगा, पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर हुई बढ़ोतरी

डेस्क। Amul milk price hike : डेयरी और एफएमसीजी क्षेत्र से उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। देश की प्रमुख डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ेगा।

कीमत में कितना बदलाव?

अमूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है, जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की जा रही है। कीमत में बदलाव के बाद अमूल का फुल क्रीम दुध अब 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।

किस तारीख से प्रभावी नई कीमतें?

उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि 2 रुपये प्रति लीटर की यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी हो गई है। इसका अर्थ है कि 14 मई से खुदरा बाजारों और स्टोर्स पर अमूल दूध की खरीद के लिए ग्राहकों को अब नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।

अमूल की ओर से 14 मई से देशभर में 2 रुपये प्रति लीटर की इस वृद्धि का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू बजट पर पड़ेगा।

 



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.