मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल कल शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। बताया जा रहा है कि निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका। इसके बाद से प्रेमलाल का कुछ पता नहीं चला और आज सुबह महानदी पुल के नीचे उसका शव मिलने की खबर आई।
घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मृतक अपनी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में था। मौत से पहले प्रेमलाल ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानियों के बारे में मैसेज किया था, जिसे पुलिस सुसाइड एंगल से जोड़कर देख रही है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
फ़िलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Raipur Video : रायपुर में चलती कार में लगी आग, देखें खौफनाक वीडियो
