CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

BahubaliMLA : 46 साल पुराने कचहरी गोलीकांड में पूर्व बाहुबली MLA विजय मिश्र को उम्रकैद, छात्र नेता की हुई थी सरेआम हत्या

13 May 2026 | WEENEWS DESK | 40 views
BahubaliMLA : 46 साल पुराने कचहरी गोलीकांड में पूर्व बाहुबली MLA विजय मिश्र को उम्रकैद, छात्र नेता की हुई थी सरेआम हत्या

प्रयागराज। BahubaliMLA: उत्तर प्रदेश के चर्चित 1980 कचहरी गोलीकांड मामले में प्रयागराज की MP/MLA कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार-तृतीय की अदालत ने IPC की धारा 302 के तहत उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है, जबकि धारा 307 के तहत 10 साल की अतिरिक्त सजा और 50 हजार रुपये अर्थदंड भी दिया गया है।

यह मामला 11 फरवरी 1980 का है, जब इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र प्रकाश नारायण पांडेय जिला कचहरी में जमानत के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान कचहरी परिसर में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद मृतक के बड़े भाई श्याम नारायण पांडेय ने कर्नलगंज थाने में विजय मिश्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था। 46 साल तक चले इस हाईप्रोफाइल केस में कई बार सुनवाई प्रभावित हुई और केस फाइल गायब होने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए। आखिरकार अदालत ने गवाहों और सबूतों के आधार पर विजय मिश्र, जीत नारायण, संतराम और बलराम को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। विजय मिश्र पर पहले से हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध के 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल आगरा जेल में बंद हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.