CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने पावन तीर्थ स्थलों में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

03 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 40 views
भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने पावन तीर्थ स्थलों में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

 

रायपुर। भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने फाल्गुन माह के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने खाटू श्याम जी मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर तथा बांके बिहारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

नितिन अग्रवाल ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि फाल्गुन माह में इन पावन धामों के दर्शन का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और जनकल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में सकारात्मकता का संचार करती है तथा सभी को धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है। जय श्री श्याम

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.